मुजफ्फरनगर के भोपा रोड स्थित चांदपुर पेट्रोल पंप पर RDF कचरे से भरे ट्रक को रोकने के दौरान किसानों, ग्रामीणों और भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं की ट्रांसपोर्टर्स से तीखी बहस हो गई। रविवार को मामला तब बढ़ गया जब ग्रामीणों ने ट्रक रोकने का प्रयास किया। चालक की सूचना पर कुछ ट्रांसपोर्टर मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते बातचीत तीखी बहस में बदल गई। एक ट्रांसपोर्टर आक्रोशित हो गया और खुलेआम किसानों से बोला, “ऐसे किसान 360 देखे हैं हमने, किसी की मां में दम नहीं जो इसे रोक ले… ये ट्रक जाकर रहेगा।” भाकियू कार्यकर्ताओं पर तंज और आपत्तिजनक टिप्पणी
इसी दौरान उसने भाकियू कार्यकर्ताओं पर भी तंज कसते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की और कहा, “पूछंडा कमर पर रखेंगे और चल देंगे।” दोनों पक्षों के बीच घंटों तक हॉट टॉक और खींचतान जारी रही। ग्रामीणों और किसानों का कहना है कि दिल्ली से लाया गया RDF कचरा पेपर मिलों में जलाया जा रहा है, जिससे इलाके में प्रदूषण फैल रहा है। वे इस कारण ट्रकों को रोकने पर अड़े हुए हैं। ट्रांसपोर्टर का पक्ष
ट्रांसपोर्टर का कहना था कि उनका काम केवल माल पहुंचाना है। अगर विरोध करना है तो पेपर मिलों और कंपनियों का किया जाए, जो कचरे को मंगवाकर जलाती हैं। किसानों ने इस तर्क को खारिज कर दिया। दोनों पक्षों के बीच घंटों बहस और खींचतान चलती रही। ग्रामीणों ने साफ कहा कि आगे भी कचरे से भरे ट्रकों को इसी तरह रोका जाएगा। वायरल वीडियो ने विवाद को और बढ़ा दिया है और यह पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

Leave a Reply