DniNews.Live

एटा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शहतूत के पेड़ पर लटका मिला शव, तीन साल पहले ही हुई थी शादी

एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव शहतूत के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला है। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतका की पहचान हतसारी निवासी 25 वर्षीय चांदनी पत्नी तपन के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद अलीगंज थाना प्रभारी राजकुमार सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। 4 तस्वीरें देखिए… यह घटना अलीगंज थाना क्षेत्र के बिल्सर मार्ग पर गांव से कुछ दूरी पर एक समर्सिबल के पास हुई। ग्रामीणों द्वारा शव देखे जाने के बाद इलाके में भीड़ जमा हो गई। महिला के पिता मलखान सिंह, जो मैनपुरी के नगला हर नगर के निवासी हैं, ने शव की पहचान की। मलखान सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब तीन साल पहले अपनी बेटी चांदनी का विवाह हतसारी निवासी तपन के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार किया था। मृतका के पिता मलखान सिंह के अनुसार, उन्हें सुबह उनके समधी का फोन आया था, जिसमें बताया गया कि चांदनी घर से निकल गई थी और उसका शव पेड़ पर लटका मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि परिवार में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था और वह तीन दिन पहले ही उनसे मिलने आए थे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *