फर्रुखाबाद में पुलिस अधीक्षक ने रविवार देर रात संकिसा चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्रवाई में तीन अन्य पुलिसकर्मियों को भी लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संकिसा चौकी पर तैनात उप निरीक्षक जगभान सिंह को लाइन हाजिर किया है। इसके अतिरिक्त, मेरापुर थाने में तैनात अवधेश कुमार, मोहम्मदाबाद कोतवाली में तैनात दिग्विजय सिंह और इसी कोतवाली में तैनात सुरेश चंद्र को भी लाइन हाजिर किया गया है। मालूम होकि शुक्रवार रात को हुए एक बड़े बदलाव के बाद आया है, जब पुलिस अधीक्षक ने 11 उपनिरीक्षकों की तैनाती में भी बदलाव किया था।

Leave a Reply