DniNews.Live

राजमिस्त्री का शव संदिग्ध हालत में चारपाई पर मिला:हरदोई में मुंह से झाग निकलता मिला, जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका

हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दौली में रविवार की देर शाम युवक का शव देर शाम मकान में संदिग्ध हालात में चारपाई पर पड़ा मिला। शव देख कर परिजन बिलख पड़े। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम दौली निवासी 35 वर्षीय संजय राज मिस्त्री थे। उनके भतीजे नन्हूं के मुताबिक, संजय गांव के बाहर स्थित मकान में अकेले रहते थे, जबकि परिवार गांव के अंदर वाले मकान में रहता है। रविवार की शाम तक संजय दिखाई नहीं दिए। फिर संजय की तलाश शुरू की गई। वह गांव के बाहर वाले मकान में गए। देर शाम वहां मकान का दरवाजा खुला मिला। वह अंदर गए। उन्होंने संजय को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। वहां बरामदे में चारपाई पर संजय का शव पड़ा देखा। संजय के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक संजय के परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *