बलिया के रामपुर उदयभान में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चाकू लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सीओ सिटी मोहम्मद उस्मान ने बताया कि पुलिस को रात करीब आठ बजे रामपुर उदयभान में मारपीट की सूचना मिली थी। इसमें प्रियांशु सिंह और विपुल ठाकुर नामक दो युवकों को चाकू लगी थी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस ने इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

Leave a Reply