DniNews.Live

कासगंज में ट्रक पलटा, ड्राइवर गंभीर घायल:गंगीरी से कासगंज जा रहा था, तैयबपुर ढाबे के सामने हुआ हादसा

कासगंज जिले में रविवार रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक डोरी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यह घटना कासगंज जिले के थाना ढोलना क्षेत्र में तैयबपुर ढाबे के सामने हुई। ट्रक संख्या UP81ET 2799 गंगीरी से कासगंज की ओर जा रहा था, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। घायल ट्रक चालक की पहचान बुलंदशहर के लालनेर थाना शिकारपुर निवासी डोरी लाल पुत्र पन्नालाल के रूप में हुई है। कोतवाली ढोलना के प्रभारी जगदीश चंद्र ने उनके परिवार वालों को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस ने हादसे के बाद ट्रक मालिक धूम सिंह को भी घटना की जानकारी दी है। सड़क पर पलटे ट्रक को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई और उसे सड़क के किनारे खड़ा कराया गया, जिसके बाद यातायात सुचारु रूप से शुरू हो सका।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *