DniNews.Live

उन्नाव में ट्रक चालक से लूटपाट के दो बदमाश गिरफ्तार:अजगैन में पुलिस मुठभेड़, अवैध तमंचा, बाइक और नकदी बरामद; तीसरे की तलाश जारी

उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात ट्रक चालक से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इस दौरान मुख्य आरोपी गोविंद (19 वर्ष), निवासी हिम्मतगढ़, के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। 22/23 मार्च की रात पुलिस टीम पक्षी विहार रिंग रोड पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर वे बाइक मोड़कर ग्राम कन्हईखेड़ा की ओर भागने लगे। जवाबी फायरिंग में हुआ घायल
पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने मोटरसाइकिल छोड़कर पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोविंद घायल हो गया और राहुल उर्फ गोलू (24 वर्ष), निवासी जालिमखेड़ा को कुछ दूरी पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। अवैध तमंचा, नकदी और मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, दो मोबाइल फोन, 2800 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल बरामद की। घायल गोविंद को सीएचसी नवाबगंज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पहले से दर्ज मुकदमों का खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने तीसरे साथी करन, निवासी बंगला पछिया, नवाबगंज के साथ मिलकर 9 मार्च को नवाबगंज टोल प्लाजा और पक्षी विहार के बीच एक ट्रक चालक को डराकर 8 हजार रुपये नकद और 21,225 रुपये यूपीआई के जरिए ट्रांसफर कराए थे। इस संबंध में थाना अजगैन में पहले से मुकदमा दर्ज था। तीसरे फरार साथी की तलाश जारी
पुलिस जांच में पता चला कि गोविंद पर विभिन्न थानों में 6 मुकदमे और राहुल उर्फ गोलू पर चोरी, लूट व आर्म्स एक्ट समेत 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस तीसरे फरार आरोपी करन की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *