DniNews.Live

इटावा में एंबुलेंस देरी से मिलने पर युवक की मौत:बुआ के घर जाते हुए ओमनी वैन ने मारी टक्कर, एक घायल

इटावा के भरथना क्षेत्र में रात करीब 8 बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक सक्षम की मौत हो गई, जबकि उसका साथी नवनीत गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक से सक्षम की बुआ के घर जा रहे थे तभी ओमनी कार ने टक्कर मार दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर एंबुलेंस सीएचसी में खड़ी रही लेकिन घायल को अस्पताल में नहीं ले गई। जिससे सक्षम ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया, जबकि घायल नवनीत का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।मृतक सक्षम पुत्र राजीव निवासी सरैया भरथना अपने मित्र नवनीत पुत्र अमित निवासी कुंवारा के साथ बाइक से अपनी बुआ के घर पाली जा रहा था। जैसे ही वे गिरधारीपुरा के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक ओमनी कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत भरथना सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि करीब एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची, जिससे सक्षम की हालत लगातार बिगड़ती रही और वह तड़पता रहा। इस दौरान नवनीत के पिता निजी वाहन लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही सक्षम ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि सीएचसी में 108 एंबुलेंस खड़ी होने के बावजूद उसे उपयोग में नहीं लिया गया। घायल का इलाज जारी, गवाह और डॉक्टर ने दी जानकारी हादसे में घायल नवनीत को बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शी बृजेश कुमार ने बताया कि ओमनी कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सीएचसी के डॉक्टर के अनुसार, अस्पताल लाए गए दो युवकों में से एक को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *