भाजपा के प्रदेश संगठन ने महानगर के बाद जिला (ग्रामीण) कार्यकारिणी घोषित कर दी। नई टीम में 8 जिला उपाध्यक्ष, 3 जिला महामंत्री, 8 जिला मंत्री समेत 28 कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। इसमें 20 नए चेहरे हैं, जबकि पिछली कार्यकारिणी में शामिल रहे 8 पदाधिकारियों को दोबारा मौका दिया गया। इसमें से प्रमोशन करते हुए 5 पदाधिकारियों को बड़ा पद दिया गया। वहीं, 4 महिलाओं को भी पदाधिकारी बनाया गया है। नई कार्यकारिणी में जाति समीकरण भी साधे गए। सबसे ज्यादा सामान्य वर्ग से 12 चेहरों को शामिल किया गया है। वहीं पिछड़ा वर्ग से 11 और अनुसूचित जाति वर्ग से 4 पदाधिकारी बनाए गए हैं। अल्पसंख्यक वर्ग से भी एक कार्यकर्ताओं को नई टीम में मौका दिया गया है। एक दिन पहले महानगर की सूची आई थी शनिवार देर रात भाजपा ने महानगर की जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी थी, मगर ग्रामीण की सूची जारी नहीं हो पाई थी। ऐसी चर्चा थी कि कुछ नामों को लेकर पेच फंसा हुआ है और नेता अपने-अपने स्तर से जोर-आजमाइश कर रहे हैं। रविवार को सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं को पदाधिकारियों की सूची जारी होने का इंतजार था। कार्यकर्ता बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शाम को प्रदेश संगठन की ओर से 28 सदस्यों वाली टीम की घोषणा कर दी गई। पढ़िए, किसको मिली जगह जिला की टीम में चंद्रजीत गुर्जर, अमित चौरसिया, सतेंद्र खरे, चंचल कंथरिया, वीरेंद्र नायक, सहजेंद्र बघेल, गुड्डी रानी पटेल, नेहिल सिंघई जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। छत्रपाल सिंह राजपूत, बद्री त्रिपाठी और अनिल राज को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी गई है। वहीं, यज्ञेश यादव, नीरू त्रिपाठी, अखिलेश मौर्या, मनीष कोरी, हाकिम सिंह, जयप्रकाश पाल, यशोदा कुशवाहा, प्रगति आर्य को जिला मंत्री बनाया गया है। इसी तरह, शुभम वैद्य को कोषाध्यक्ष, दीपक त्रिपाठी को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया। ओमप्रकाश श्रीवास और केशवेंद्र सिंह को सह मीडिया प्रभारी, अजय राय को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, पवन बुलकिया और महेंद्र सिंह राजपूत को सह सोशल मीडिया प्रभारी, रोहित सिंह परिहार को जिला आईटी संयोजक, अंशुल खरे को सह आईटी संयोजक बनाया गया है। तीन मोर्चों के जिलाध्यक्ष को भी मौका बताया गया कि तीन में दो महामंत्री छात्रपाल राजपूत और बद्री त्रिपाठी को फिर उसी पद पर जिम्मेदारी दी गई है। जबकि, पिछली कार्यसमिति में भी शामिल रहे चंद्रजीत गुर्जर, अमित चौरसिया, सतेंद्र खरे, चंचल कंथरिया और सहजेंद्र बघेल का जिला कार्यसमिति में प्रमोशन किया गया है। इसके अलावा तीन मोर्चों के ग्रामीण जिलाध्यक्षों को भी मौका दिया गया है। इसमें युवा मोर्चा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष नेहिल सिंघई, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अखिलेश मौर्य और अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष कोरी शामिल हैं।

Leave a Reply