प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार सुबह तीन दिन की साउथ अफ्रीका यात्रा पर रवाना हुए हैं। मोदी के आज शाम 5 बजे तक साउथ अफ्रीका पहुंचने की उम्मीद है। वे जोहान्सबर्ग में होने वाले G20 देशों के 20वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस बार की G20 मीटिंग साउथ अफ्रीका की मेजबानी में हो रही है। PM मोदी 21 से 23 नवंबर तक साउथ अफ्रीका में रहेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री तीन मुख्य सेशंस में बोलेंगे। समिट के दौरान PM मोदी कई देशों के नेताओं से अलग-अलग मुलाकात भी करेंगे। इसके अलावा वे इंडिया-ब्राजील-साउथ अफ्रीका (IBSA) देशों की बैठक में भी शामिल होंगे। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने G20 समिट का बायकॉट किया है। अमेरिका से कोई भी अधिकारी इसमें भाग नहीं ले रहा है। मोदी के साउथ अफ्रीका रवाना होने की तस्वीरें… ट्रम्प G20 समिट में शामिल नहीं होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वे G20 समिट में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने दावा किया है कि साउथ अफ्रीका में मानवाधिकार उल्लंघन हो रहे हैं। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया था कि साउथ अफ्रीका में श्वेत किसानों पर अत्याचार हो रहा है। इसलिए कोई भी अमेरिकी अधिकारी वहां नहीं जाएगा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी समिट में न जाने की घोषणा कर दी थी। इसके जवाब में भारत में साउथ अफ्रीका के हाई कमिश्नर अनिल सूकलाल ने कहा कि G20 अब इतना बड़ा मंच बन चुका है कि एक देश के न आने से इसका काम नहीं रुकता।
https://ift.tt/7p93XFG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply