कानपुर के सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बिनगवां रेलवे पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक अफजलपुर निवासी पवन (21) की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे उसके दोस्त साला-बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में एक ही उपचार के दौरान हुई मौत तीन घायल बिधनू थाना क्षेत्र के अफजलपुर निवासी पिता मुनेश्वर सिंह ने बताया कि पवन नौबस्ता स्थित पान मसाला फैक्ट्री में काम करता था। परिवार में मां रीता और छोटा भाई अभिषेक है। पिता के अनुसार मंझला बेटा पवन शनिवार देर रात करीब 12.30 बजे ऑटो से घर अफजलपुर लौट रहा था। इस दौरान उसके साथ लवकुश विहार निवासी साले बहनोई रानू और सरताज बैठे थे। देर रात करीब 1.15 बजे वह लोग रेलवे पुल के पास पहुंचे थे कि तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक टक्कर मारते हुए घाटमपुर की ओर भाग निकला। हादसे में ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को बिधनू सीएचसी पहुंचाया। जहा उपचार के दौरान पवन की रविवार को मौत हो गई। वही अन्य लोगों का हैलट रेफर कर दिया। जहां सभी को उपचार चल रहा है। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार देर रात को तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो सवार को टक्कर मारी थी। हादसे में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वही अन्य घायलों का उपचार चल रहा।

Leave a Reply