भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज रविवार को देर रात गोंडा जिले के लिए अपनी नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अनुमोदन के बाद यह सूची जारी की गई। इसमें आठ जिला उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ जिला मंत्री नियुक्त किए गए हैं। जिला उपाध्यक्ष के रूप में अर्जुन प्रसाद तिवारी, प्रमोद आर्य चंचल, हरीश शुक्ला, वंदना गुप्ता, संदीप सिंह, नीरज मौर्या, विशाल अग्रवाल और जनार्दन प्रसाद वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, विष्णु प्रताप नारायण सिंह, राकेश तिवारी और रंजीत बाबा कश्यप को जिला महामंत्री बनाया गया है। अजय सिंह पिंटू, रीता सिंह, विष्णु प्रताप पांडेय, दीपक गुप्ता, शिवदास कनौजिया, जितेंद्र पांडेय, लक्ष्मी चांदनी और उमेश शुक्ला को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, त्रियुगी नारायण शुक्ला को जिला कोषाध्यक्ष और विनय शर्मा को जिला सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। विवेक मणि श्रीवास्तव जिला मीडिया प्रभारी और अभिषेक दत्त त्रिपाठी सह मीडिया प्रभारी होंगे। संदीप कुमार को जिला कार्यालय मंत्री तथा अतुल श्रीवास्तव को जिला सह कार्यालय मंत्री का पद मिला है। इस नई कार्यसमिति में कुछ पदाधिकारियों का डिमोशन भी किया गया है। पूर्व जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, पूर्व जिला मंत्री श्रीमती अनुराग सिंह उर्फ सोनी और पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्रा को अब जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। राजेश तिवारी, रेखा दुबे, डॉक्टर रामानंद तिवारी, महेश शुक्ला, सांवली प्रसाद तिवारी, राजकुमार द्विवेदी उर्फ झोंगे महाराज, देवानंद शुक्ला, अशोक पांडेय, बेचू लाल कश्यप, रामपाल शुक्ला, रामकुमार मौर्या, अंजू सिंह खरवार,मनीष द्विवेदी, रामगोपाल साहू,के.के श्रीवास्तव,माया शुक्ला,धीरेंद्र प्रताप पांडेय, ज्योति प्रकाश पांडेय को जिला कार्य समिति सदस्य बनाया गया है। वहीं अयोध्या प्रसाद शुक्ला,विष्णु प्रताप शुक्ला,लक्ष्मी पासवान,भूपेंद्र आर्य,डॉक्टर अनिल कनौजिया,श्याम अवस्थी,राम तीरथ वर्मा,कृष्ण मोहन तिवारी,अखिलेश तिवारी, त्रिवेणी प्रसाद दुबे,नीति श्रीवास्तव,अनिरुद्ध सिंह शाही,राघवेंद्र ओझपट्टू,अमरजीत सिंह, विक्की मिश्रा, रक्षा राम भारती,सिद्धार्थ पांडेय,अजीत सिंह,कौशलेंद्र शुक्ला,रामचंद्र प्रजापति,संतोष सिंह,श्रीनारायण पांडेय,सुरेश शुक्ला,चक्रधर द्विवेदी,घनश्याम जायसवाल, राघव राम तिवारी,अनिल पांडेय,जनार्दन प्रसाद तिवारी, श्रवण कुमार शुक्ला,सत्य प्रकाश तिवारी, विकास सिंह,बाबूलाल भारती,यूपी सिंह,चंद्रकांत तिवारी, मधुबाला वर्मा,व्यास नारायण पांडेय,प्रमोद कुमार पांडेय,भारत भूषण वर्मा,राकेश द्विवेदी,राम उदार वर्मा, राजीव रस्तोगी,प्रियंका सिंह और दीपक अग्रवाल को भी जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। हालांकि, जारी की गई सूची में किसी भी यादव, मुस्लिम या चौहान समुदाय के व्यक्ति को स्थान नहीं दिया गया है।गोंडा भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर भी कार्यकर्ता एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पिछड़े वर्ग मोर्च में यादव समाज और अन्य पिछड़े समाज के लोगों को मौका दिया जाएगा। लेकिन मुस्लिम समाज को कमेटी में शामिल किए जाने के सवालों पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कोई जवाब नहीं दिया है।

Leave a Reply