गोरखपुर में सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी अयोध्या धाम में रविवार को देर शाम हिंदू सुरक्षा सेवा संघ की महानगर इकाई की नई टीम घोषित की गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और फूलों की होली खेलकर सनातनी नव वर्ष मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ से हुई। इसके बाद आचार्य ओम कृष्ण मिश्रा ने नए पदाधिकारियों को रामनामी पटका पहनाकर स्वागत किया। इन लोगों को मिली यह जिम्मेदारी – उपाध्यक्ष: नवीन सिंह, आकाश यादव, अनिल साहनी, विशाल गुप्ता, दीपिका दुबे, डॉ. इंद्रासन प्रजापति, संतोष कुमार सिंह – महामंत्री: अमरदीप सिंह पिंकू, मुन्नालाल शर्मा, पूजा गुप्ता, सुधीर यादव, विकास गुप्ता, रमन तिवारी – मंत्री: राधेश्याम सिंह, सुनील गुप्ता, विनोद वर्मा, आलोक गोस्वामी, विरल पाठक, उमेश वर्मा, चंदन कुमार, अवध बिहारी कशौधन – कोषाध्यक्ष: जयप्रकाश जायसवाल, रामदरस जायसवाल – मीडिया/सोशल मीडिया: विभिन्न पदों पर कई लोगों को जिम्मेदारी दी गई आठ संभागों के संयोजक भी बनाए गए युवा, चिकित्सा, व्यापारी, खेल, पुरोहित, शिक्षक, सैनिक और महिला संभाग के लिए अलग-अलग संयोजक बनाए गए। इन पदों पर सुमित सिंह श्रीनेत, डॉ. एएन शर्मा, रविशंकर गुप्ता, प्रियंका कुमारी, आचार्य रत्नेश मिश्रा, प्रदीप श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह और शीला पाठक को जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश प्रभारी जितेंद्र वर्मा पल्लू ने कहा कि संगठन समाज में जागरूकता बढ़ाने का काम कर रहा है और नई टीम इसे आगे बढ़ाएगी। आचार्य ओम कृष्ण मिश्रा ने कहा कि फूलों की होली खेलकर नव वर्ष मनाना हमारी परंपरा है। उन्होंने सभी से अपने काम को जिम्मेदारी के साथ करने की अपील की।

Leave a Reply