DniNews.Live

गोरखपुर में ब्राह्मण समाज को बनाना है मजबूत:कौटिल्य परिषद की हुई बैठक, समाज के उत्थान का लिया संकल्प

गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के सभागार में रविवार को कौटिल्य परिषद की चिंतन बैठक और फलाहार कार्यक्रम हुआ। इसमें ब्राह्मण समाज को मजबूत करने और एकजुट होकर काम करने पर सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण बिहारी दुबे ने की, जबकि संचालन कृष्ण कुमार त्रिपाठी और राणा पाठक ने किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज का एक बड़ा हिस्सा पीछे छूट रहा है, जिसे आगे लाने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। शिक्षा और रोजगार को बताया जरूरी बैठक में शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सम्मान जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि इन क्षेत्रों में काम किए बिना समाज की स्थिति बेहतर नहीं हो सकती। बैठक में सभी ने एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। तय किया गया कि समाज के उत्थान के लिए हर स्तर पर लगातार प्रयास किए जाएंगे और लोगों को जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में ज्ञान पाण्डेय को उनकी 3800 किलोमीटर की यात्रा के लिए माला, शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उनकी इस यात्रा को प्रेरणा देने वाला बताया गया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष समेत कई लोगों का सम्मान इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओंकार धर दुबे के साथ अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों को भी शाल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए एकजुट रहना जरूरी है और इसी दिशा में आगे काम किया जाएगा। बैठक में शिवा जी शुक्ल, सत्य प्रकाश पाठक, कृति निधि पाण्डेय, रत्नेश पाठक, परमात्मा धर दुबे, संतोष मिश्रा, सोनू शुक्ला, रंग बिहारी पाण्डेय समेत कई लोग मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *