DniNews.Live

छेड़छाड़ के विरोध पर युवक ने तमंचा लहराया, VIDEO:नरसेना में दो बहनों को दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने अपने घर की छत से तमंचा लहराया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। अब जानिए पूरा मामला… यह घटना नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जानकारी के अनुसार, गांव की दो किशोरियां अपने घर के पास रास्ते में खड़ी थीं। तभी एक युवक ने उनके साथ अभद्रता की। जब किशोरियों के परिजनों ने इस बात की शिकायत की, तो आरोपी युवक गुस्से में आ गया। तमंचा लेकर जान से मारने की दी धमकी इसके बाद आरोपी अपने दो मंजिला घर की छत पर चढ़ गया। उसने हाथ में तमंचा लेकर खुलेआम परिवार को जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौच भी की। इस घटना का एक वीडियो गांव के ही किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और वे आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पीड़ित किशोरी के पिता ने नरसेना थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी नरसेना राम किशोर गौतम ने बताया- पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *