DniNews.Live

वाहन की टक्कर से मजदूर पिता की मौत, बेटा घायल:रामपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पुलिस जांच में जुटी

रामपुर जनपद के पटवाई थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में मजदूरी करने जा रहे एक पिता की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना दिल्ली-नैनीताल हाईवे-87 पर मिलक विचोला गांव के पास हुई। पटवाई थाना क्षेत्र के गांव नकर निवासी तेजराम पुत्र सोनू अपने बेटे के साथ बाइक से रुद्रपुर मजदूरी के लिए जा रहे थे। तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तेजराम की मौके पर ही मौत हो गई। उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गांव के प्रधान एवं अधिवक्ता यादराम ने बताया कि तेजराम और उनका बेटा दोनों मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे और प्रतिदिन की तरह काम के लिए रुद्रपुर जा रहे थे। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *