नवरात्रि के पावन अवसर पर खत्री युवा शक्ति संघ द्वारा सेवा और श्रद्धा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। रविवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष खत्री शान्तनु अरोड़ा, प्रदेश प्रमुख खत्री नवीन अरोड़ा एवं प्रदेश अध्यक्ष (महिला) खत्राणी शशि अरोड़ा के निर्देशानुसार मेरठ मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मेरठ कैंट के कंकड़खेड़ा स्थित शिव चौक मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच फल वितरण कर सेवा प्रथा का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष खत्री रोहित आनंद ने की, जबकि संचालन महामंत्री खत्री इशू आहुजा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष करण विग ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मौजूद अतिथियों ने संगठन की पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला बताया। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा मेरठ महानगर के अध्यक्ष अंकुर खुशवाह, पत्रकार तरुण आहुजा, विपिन ठाकुर, समाजसेवी विजय टंडन, उत्तर प्रदेश युवा खत्री महासभा मेरठ मंडल के कोषाध्यक्ष खत्री अखिल ढींगरा, उपमंत्री निखिल ढींगरा, पंडित विक्रांत द्वारी, खत्री शशांक टंडन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष खत्री अंशुल ग्रोवर, पश्चिम उत्तर प्रदेश के महामंत्री खत्री कपिश अरोड़ा, मेरठ मंडल के उपाध्यक्ष खत्री वेदांत अरोड़ा, खत्री जसमीत चड्ढा, कोषाध्यक्ष खत्री गौरव अरोड़ा, प्रचार मंत्री खत्री उत्कर्ष मल्होत्रा, उपमंत्री खत्री जयदीप चड्ढा, खत्री कार्तिक चावला, खत्री मोक्ष बाहवा, खत्री हर्षित आनंद समेत अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अंशुल ग्रोवर और जिला अध्यक्ष रोहित आनंद ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि वे भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर देश और धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

Leave a Reply