DniNews.Live

रामपुर के मिलक के होटल में हिंसक झड़प, VIDEO:मामूली विवाद में लाठी-डंडे चले, दो घायल; कई हिरासत में

मिलक क्षेत्र के जालिफ नगला स्थित एक होटल में शनिवार को मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। होटल मालिक और कुछ आगंतुकों के बीच शुरू हुई कहासुनी जल्द ही लाठी-डंडों से मारपीट में तब्दील हो गई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इस मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें कई युवक हाथों में डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। घायल युवकों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला किसी दावत, संभवतः ईद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों पक्ष एक ही समुदाय से संबंधित हैं। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *