DniNews.Live

जल भराव की समस्या को लेकर विधायक को दिया ज्ञापन:जर्जर गालियां और सड़क के निर्माण की मांग, बोले-बच्चों को स्कूल जाने में होती है परेशानी

आगरा की पूर्व पार्षद मीना सिंह ने विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह को नगला बिहारी क्षेत्र की जर्जर गलियों के निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा। स्थानीय लोगों ने बताया-क्षेत्र की अधिकांश गलियां जर्जर और खस्ताहाल में है। जिससे आमजन को आवागमन में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। अगर क्षेत्र की गलीया और सड़क बन जाएगी, तो इससे लोगों को काफी परेशानी दूर हो जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया- जर्जर गालियां और सड़क की वजह से बारिशों में जल भराव और कीचड़ के कारण स्थिति अत्यंत दयनीय हो जाती है, जिससे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भारी परेशानी उठाते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे स्कूल नहीं जा पाते और कई लोग गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोट लग जाती है। विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि क्षेत्र की गलियों और सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्या को वे गंभीरता से लेते हैं और उनका समाधान करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। मीना सिंह ने विधायक को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे उनकी समस्या को समझते हैं और उसका समाधान करने के लिए आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान करने के लिए प्रयास करेंगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *