![]()
मेरे महबूब मेरे सनम…गाने पर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे का डांस:कानपुर में मंच पर महिलाओं के साथ ठुमके लगाए, देखिए VIDEO
एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे बुधवार को कानपुर पहुंचीं। बिठूर के गंगा वैली रिसॉर्ट में FLO कानपुर चैप्टर के ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह में उन्होंने मंच पर ठुमके लगाए। मेरे महबूब मेरे सनम… गाने पर महिलाओं के साथ डांस किया तो लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। सोनाली बेंद्रे ने चार कॉलेजों में AI-सक्षम डिजिटल लिटरेसी लैब्स का डिजिटल शुभारंभ किया। कहा- सच्चा सशक्तिकरण अवसरों की उपलब्धता में है। जब युवाओं को सही संसाधन मिलते हैं, तो वे केवल अपना करियर ही नहीं बल्कि भविष्य भी संवारते हैं। संस्था के नए पदाधिकारियों को उन्होंने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सोनाली बेंद्रे ने युवाओं को संसाधनों और अवसरों की अहमियत बताई, वहीं अपनी जिंदगी के संघर्षों की कहानी भी साझा की। नई चेयरपर्सन अंकिता गर्ग के नेतृत्व में FLO की नई टीम ने जिम्मेदारी संभाली। संचालन सीनियर वाइस चेयरपर्सन सुषमा सिंह और इवेंट चेयर प्रज्ञा अग्रवाल ने किया। नई कार्यकारिणी में सुषमा सिंह (सीनियर वाइस चेयर), आरुषि गर्ग (वाइस चेयर), शेफाली राज (सेक्रेटरी), दीपा अग्रवाल (जॉइंट सेक्रेटरी), नेहा गर्ग (कोषाध्यक्ष) और स्वैंकी गुप्ता (जॉइंट कोषाध्यक्ष) की जिम्मेदारी सौंपी गई। ऊपर फोटो पर क्लिक कर देखिए VIDEO
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
Leave a Reply