DniNews.Live

स्कॉर्पियो से 20 पेटी अवैध शराब जब्त:गाड़ी के सीट के नीचे छिपा रखी थी, देवरिया में एक तस्कर गिरफ्तार

देवरिया में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खामपार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की और मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया है। रविवार शाम को खामपार पुलिस यूपी-बिहार सीमा पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो वाहन से अवैध शराब बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम छपिया के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निकट घेराबंदी कर वाहन (BR1AP2371) को रोका। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से ‘ऑफिसर्स चॉइस’ ब्रांड की 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिली, जिसमें कुल 960 पाउच थे। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेते हुए तस्कर करण कुमार को गिरफ्तार किया। करण कुमार पुत्र अजय कुमार यादव, निवासी ग्राम सरसा, थाना धनौती, जनपद सीवान (बिहार) का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह शराब को यूपी से बिहार ले जा रहा था और शक से बचने के लिए इसे गाड़ी की पिछली सीट के नीचे छिपाया गया था। इस मामले में थाना खामपार पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 60/71 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *