DniNews.Live

संतकबीरनगर में जल अर्पण-2026 कार्यक्रम आयोजित:विधायक-सीडीओ की मौजूदगी, पेयजल योजना के कार्यकर्ता सम्मानित

विश्व जल दिवस के अवसर पर जनपद के विकासखंड सांथा की ग्राम पंचायत करमा कला में ‘जल अर्पण-2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी और मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों को पेयजल के उपयोग, योजना के संचालन और रखरखाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने महिलाओं और बच्चों को संबोधित करते हुए भविष्य और स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ पेयजल की उपयोगिता पर जोर दिया। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की सराहना की और उत्तर प्रदेश सरकार तथा भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। विधायक ने जल निगम को निर्देश दिए कि वे इसी तरह अन्य योजनाओं को भी समय पर पूरा कर ग्रामीणों को लाभान्वित करें। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने जल के सही उपयोग और उसके लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीणों से जल का दुरुपयोग न करने का आह्वान किया। अधिशासी अभियंता ने जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए टंकी के पानी का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए बताया कि पेयजल योजनाओं की सभी इकाइयों का रखरखाव ग्राम पंचायत स्तर पर सामुदायिक सहभागिता से किया जाना है। उन्होंने जल संचालन के बारे में भी जानकारी दी और लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने पेयजल योजना से संबंधित उत्कृष्ट कार्य करने वाले करमा कला और भटौरा के एफ.टी.के. महिलाओं, पंप ऑपरेटरों और ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने योजना का निरीक्षण किया, वृक्षारोपण किया और गांव में हाउस कनेक्शन से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति का जायजा लिया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *