DniNews.Live

शाहजहांपुर में महिला पुलिस अधिकारियों ने 2 किमी दौड़ लगाई:एसपी ने ‘रन फॉर इन्फर्मेंट को हरी झंडी दिखाई, खिरनीबाग में हुई संपन्न

शाहजहांपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस अधिकारियों और महिला पुलिस बल ने ‘रन फॉर इन्फर्मेंट’ में हिस्सा लिया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन से इस दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और सीओ तिलहर ज्योति यादव सहित कई महिला पुलिस अधिकारी और कांस्टेबल शामिल थे, जिन्होंने लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय की। यह आयोजन मिशन शक्ति के चरण 0.5 के दूसरे चरण के तहत किया गया। नवरात्रि पर्व के अवसर पर मिशन शक्ति के कार्यक्रम पूरे महीने चलेंगे। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस लाइन में महिला पुलिस अधिकारियों ने स्कूटी रैली निकाली थी। रविवार सुबह महिला पुलिस अधिकारियों ने मंदिरों में जाकर वहां आने वाली महिलाओं और बालिकाओं को अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। इसके बाद रविवार शाम करीब पांच बजे पुलिस लाइन में ‘रन फॉर इन्फर्मेंट’ का आयोजन किया गया। देशभक्ति गीतों के बीच एसपी ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई। महिला पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइन से दौड़ शुरू की और रोडवेज बस अड्डा, कचहरी पुल, डीएम कार्यालय और एसपी कार्यालय से होते हुए खिरनीबाग रामलीला मैदान तक पहुंचीं। लगभग दो किलोमीटर की यह दौड़ यहीं समाप्त हुई। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि नवरात्रि पर्व को लेकर मिशन शक्ति के अंतर्गत यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बाइक रैली निकाली थी और अब ‘रन फॉर इन्फर्मेंट’ के लिए दौड़ लगाई है। ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित होते रहेंगे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *