DniNews.Live

लखनऊ में अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ पी चाय:सड़क किनारे चाय की दुकान पर चुस्की ली, 15 मिनट रुककर किया संवाद

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का रविवार को अलग अंदाज देखने को मिला। पार्टी कार्यालय के कार्यक्रम के बाद जब वह इंदिरा नगर की ओर जा रहे थे, तब रास्ते में कार्यकर्ताओं के आग्रह पर उन्होंने काफिला रुकवाकर सड़क किनारे चाय की दुकान पर रुककर चाय पी और उनसे मुलाकात की।

कार्यकर्ताओं ने रोका काफिला, चाय पीने का किया आग्रह
रविवार शाम करीब 5:30 बजे अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय से निकलकर इंदिरा नगर स्थित एक कार्यकर्ता के आवास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मौजूद युवा कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और उनसे चाय पीने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए उन्होंने काफिला रुकवाया और उनके साथ कुछ समय बिताने का निर्णय लिया।

चाय की दुकान पर बैठकर की बातचीत, ली सेल्फी
अखिलेश यादव पास की एक चाय की दुकान पर पहुंचे और वहीं खड़े होकर चाय की चुस्की ली। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और कई लोगों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। युवाओं ने इस दौरान जमकर सेल्फी भी ली, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा हो गया।

10 से 15 मिनट तक रुके, लोगों से किया संवाद
बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव करीब 10 से 15 मिनट तक वहां रुके। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं भी सुनीं। अचानक हुए इस ठहराव से आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और हर कोई उन्हें करीब से देखने और मिलने के लिए उत्साहित नजर आया।

ईद के मौके पर खुर्रम नगर और अबरार नगर भी पहुंचे
इसी क्रम में अखिलेश यादव ईद के अवसर पर खुर्रम नगर और अबरार नगर भी पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों से मुलाकात कर त्योहार की बधाई दी। रास्ते में सपा कार्यकर्ता इखलाक के आग्रह पर भी उन्होंने काफिला रोककर चाय पी।

कार्यकर्ता के घर भी पहुंचे, अपनापन दिखाया
स्थानीय लोगों के अनुसार, अखिलेश यादव सपा कार्यकर्ता जमील के घर भी पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *