DniNews.Live

गोरखपुर में क्षत्रिय महासभा ने दिखाई ताकत:UGC पर बोले- मान जाए सरकार; नहीं तो होगा भारी नुकसान, सैकड़ों लोग पहुंचे

गोरखपुर में रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्वांचल के अलग-अलग हिस्सों से सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान संगठन ने मंच से अपनी ताकत भी दिखाई। भारी भीड़ के कारण क्लब परिसर पूरी तरह भर गया और कई लोगों को बाहर खड़े होकर कार्यक्रम देखना पड़ा। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और वरिष्ठ महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह ‘लालू’ ने मिलकर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू मौजूद रहे। समारोह के दौरान समाज के उन लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम किया है। उन्हें मोमेंटो देकर सम्मान दिया गया। अपने संबोधन में कुंवर हरिवंश सिंह ने कहा कि वे समाज के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सुशासन की सराहना की, लेकिन केंद्र सरकार के कुछ फैसलों, खासकर यूजीसी से जुड़े कानून पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने कार्यक्रम में फाग गीत गाकर माहौल को और भी आनंदमय बना दिया। राघवेंद्र सिंह राजू ने अपने भाषण में कहा कि समाज को संगठित होकर गलत नीतियों का विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय की जरूरत है कि सभी लोग एकजुट हों और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं। कार्यक्रम के संयोजक अश्वनी कुमार सिंह ‘लालू’ ने कहा कि समाज का उत्थान समाज के लोग ही कर सकते हैं, सरकारों पर निर्भर रहना सही नहीं है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *