DniNews.Live

बरेली में बच्ची की मौत:माता पिता घर में बंद करके चले गए थे, लौटने पर हुई जानकारी

बरेली के किला छावनी इलाके में एक माह की बच्ची की घर के अंदर मौत हो गई। यह घटना शनिवार को हुई, जब माता-पिता सुबह घर बंद कर कहीं चले गए थे। देर रात लौटने पर बच्ची मृत मिली। किला छावनी निवासी शादाब अपनी पत्नी हिना उर्फ शाहीन और परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। शनिवार सुबह दंपती अपनी एक माह की बच्ची को घर में अकेला छोड़कर चले गए थे। देर रात जब वे लौटे, तो बच्ची घर के अंदर मृत अवस्था में पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि शादाब का परिवार बेहद गरीब है और भीख मांगकर जीवन यापन करता है। परिवार में चार बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और तीन बेटियां शामिल हैं। मृत बच्ची का जन्म एक माह पहले ही हुआ था और वह सात माह में पैदा हुई कमजोर नवजात थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्ची पहले से ही कमजोर थी। किला थाना प्रभारी सुभाष यादव के अनुसार, प्राथमिक तौर पर बच्ची की मौत कमजोरी और बीमारी के कारण हुई प्रतीत हो रही है। हालांकि, मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। यह परिवार पिछले चार माह से जाहिद नामक व्यक्ति के मकान में किराए पर रह रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और बच्चों की देखभाल भी ठीक से नहीं हो पा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि दंपती मानसिक रूप से कमजोर बताए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *