DniNews.Live

थार से आए दबंगों ने युवक को दौड़ाकर पीटा:प्रयागराज में जमीन का बैनामा न करने पर रॉड से हमला, CCTV में वारदात कैद

प्रयागराज में थार से आए दो दबंगों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जान से मारने की धमकी दी। इस पूरी घटना का CCTV भी सामने आया है। घटना धूमनगंज की है। युवक ने धूमनगंज में तहरीर दी है और बताया कि आरोपियों का एक रिश्तेदार 5 लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम का साथी है। पीड़ित फैसल कसारी मसारी का रहने वाला है और गिट्टी बालू का ठेकेदार है। उसने बताया कि उसके पिता के नाम पर ऐनुद्दीनपुर में जमीन है, जिसे जबरन कब्जा किया जा रहा है। उमेश पाल हत्याकांड में फरार गुड्‌डू मुस्लिम का साथी और उसके दो भाई जो कसारी मसारी के ही रहने वाले हैं, उस पर जमीन का बैनामा करने का दबाव बना रहे हैं। इनमें से एक गुड्‌डू मुस्लिम का साथी है। नंदग्राम के पास था तभी घटना
शनिवार सुबह 10 बजे वह नंदग्राम के पास था, तभी थार कार से दो युवक आए और उसे लोहे की रॉड से पीटने लगे। दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और कहा कि अगर उसने जमीन का बैनामा नहीं किया तो उसे जान से मार देंगे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग निकले तो हमलावर भाग निकले। इस घटना में उसे चोटें आई हैं। यह भी बताया कि हमलावर दोनों युवक उन्हीं लोगों के परिवार से हैं, जो जमीन को लेकर उस पर दबाव बना रहे हैं। इस घटना का फुटेज भी सामने आया है। एसीपी अजयेंद्र यादव ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामले में जांच पड़ताल कराई जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *