DniNews.Live

स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट:वाराणसी में पुलिस और SOG ने की छापेमारी, 3 लड़कियां और 2 लड़के पकड़े गए

वाराणसी में स्पा सेंटर पर पुलिस ने रेड डालकर सेक्स रैकेट पकड़ा है। एसओजी-2 को इसकी सूचना स्थानीय लोगों से मिली थी। इसके बाद रविवार को पुलिस के साथ छापेमारी की गई। मौके से तीन लडकियां और दो युवकों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ चल रही है। मौके से पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। छापेमारी के दौरान स्पा मालिक फरार हो गया। घटना राजातलाब थाना के कचनार इलाके में पशु अस्पताल के पास की है। दो महीने से लड़के-लड़कियों का आना-जाना बढ़ गया था स्थानीय लोगों ने बताया- दो महीने से यहां लड़के-लड़कियों का आना-जाना बढ़ गया था। यहां किसी भी तरह का कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया था। इससे यह क्लियर नहीं था कि यहां क्या होता है। Aura Heven स्पा सेंटर के नाम से इसका रजिस्ट्रेशन है। लोगों ने पुलिस से शिकायत की, फिर टीम ने आज छापेमारी की। 4 केबिन बनाकर सेक्स रैकेट चला रहे थे जिस दुकान में स्पा सेंटर चल रहा था, वो मनोज कुमार गुप्ता उर्फ मोहन की है। दुकान को उन्होंने जौनपुर के सिंगरामऊ के कवेली, पहेतियापुर निवासी अनिल कुमार को दो महीने पहले किराए पर दिया था। इसकी बाकायदा नोटरी पर डीड बनी थी। पुलिस ने यहां छापेमारी की तो चार छोटे-छोटे केबिन मिले हैं। इनमें खुले और बंद पैकेट कंडोम के मिले हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए लड़के और लड़कियों से पूछताछ कर रही है। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। साथ ही आला अधिकारी भी पहुंचे। ऑनलाइन और ऑफलाइन होती थी बुकिंग पुलिस की मानें तो स्पा सेंटर पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बुकिंग की जाती थी। लड़कियां यहां स्पा में काम करती हैं। स्पा के लिए पहुंचे लड़कों को एक्स्ट्रा पैसा देने के बाद सर्विस दी जाती थी। फिलहाल अभी किसी का नाम और प्रोफाइल पुलिस ने उजागर नहीं किया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *