DniNews.Live

बदायूं में तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर:बाइक सवार किशोरी की मौत, हादसे में एक युवक घायल

बदायूं में एक सड़क हादसे में बाइक सवार 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ, जिसमें बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना मुजरिया थाना क्षेत्र के बिल्सी-मुजरिया रोड स्थित रफीनगर गांव के पास हुई। मिश्रीपुर मुकैया निवासी ढकन सिंह की बेटी कुसुमा (13) अपने रिश्तेदार नरेश के साथ बड़ी बहन के घर जा रही थी। नरेश संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के मेघरा गांव का निवासी है। रफीनगर गांव के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कुसुमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल नरेश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। कुसुमा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *