DniNews.Live

मेरठ में क्लिनिक की आड़ में चल रहा देह व्यापार:पुलिस छापेमारी में खुलासा, महिला डॉक्टर समेत चार गिरफ्तार

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने क्लिनिक की आड़ में चल रहे देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। एक महिला डॉक्टर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। कमला कुटी नामक एक कोठी, जो अनिल गोयल और आकाश गोयल की बताई जा रही है, उसे करीब आठ महीने पहले डॉ. के.के. गुप्ता और डॉ. हेमा गुप्ता नामक डॉक्टर दंपति ने किराए पर लिया था। यहां यौन रोगों के इलाज का बोर्ड लगाकर एक सामान्य चिकित्सा केंद्र का भ्रम पैदा किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि ‘सेक्स ट्रीटमेंट’ के नाम पर लोगों को गुमराह किया जाता था। इलाज के बहाने आने वाले व्यक्तियों को कथित तौर पर ‘थेरेपी’ के नाम पर महिलाओं की व्यवस्था कराई जाती थी। इस पूरे रैकेट को कोठी के अलग-अलग कमरों में संचालित किया जाता था और इसके बदले मोटी रकम वसूली जाती थी। स्थानीय लोगों को कुछ समय से यहां आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। इसी बीच लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) को भी इन गतिविधियों की सूचना मिली, जिसके आधार पर लोहियानगर पुलिस ने छापा मारा। एएसपी कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मौके पर अवैध गतिविधियों की पुष्टि हुई है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है। पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है, ताकि इस रैकेट की जड़ तक पहुंचकर इसे पूरी तरह खत्म किया जा सके। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *