DniNews.Live

सरकार के 9 साल पूरे होने पर विकास मेला आयोजित:लाभार्थियों को गैस सब्सिडी और राशन कार्ड बांटे गए

श्रावस्ती में उत्तर प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विकास मेले का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हॉल में आयोजित नौ दिवसीय प्रदर्शनी एवं मेले के पांचवें दिन रविवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए। यह आयोजन जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा और उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा की छात्राओं साबरीन और इल्तिशा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया गया। अपर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 6 लाभार्थियों को गैस सब्सिडी चेक वितरित किए। इसके अतिरिक्त, अंत्योदय योजना के अंतर्गत 13 पात्र व्यक्तियों को राशन कार्ड प्रदान किए गए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। विकास खंड गिलौला के गुरुकुल गिलौला के छात्रों ने “गीता के अध्यायों” का मंचन किया। छात्र सौरभ पाठक ने “आरंभ है प्रचंड” गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने थारू लोक नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसने कार्यक्रम में लोक संस्कृति का रंग भर दिया।
अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि पिछले नौ वर्षों में श्रावस्ती जनपद ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं आम जनमानस तक प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं। उन्होंने लोगों से मेले में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी लेने और उनका लाभ उठाने की अपील की। मेले में ग्राम विकास, पंचायती राज, शिक्षा, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, ग्रामोद्योग, उद्यान, कौशल मिशन, आयुष, पशुपालन, नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। अधिकारियों और आम नागरिकों ने इन स्टॉलों पर पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *