DniNews.Live

बलिया में चंद्रशेखर मैराथन की तैयारियां तेज:19 अप्रैल को होगी सातवीं हॉफ मैराथन, समिति ने की समीक्षा

बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में 19 अप्रैल को होने वाली सातवीं चंद्रशेखर हॉफ मैराथन की तैयारियों को लेकर रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक चंद्रशेखर नगर स्थित झोपड़ी पर हुई। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्म शताब्दी के अवसर पर मैराथन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राघव सिंह ने कहा कि इस वर्ष मैराथन ऐतिहासिक होगी। उन्होंने बताया कि पूरा बलिया चंद्रशेखर जी के प्रति श्रद्धा रखता है, और उनके जन्म शताब्दी वर्ष में यह सातवीं हॉफ मैराथन भव्य रूप से आयोजित की जाएगी। मैराथन समिति को पूरे बलिया का सहयोग मिलेगा। चंद्रशेखर मैराथन समिति के सदस्यों ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर देश भर में कई आयोजन होते हैं, और बलिया में होने वाली यह मैराथन उनमें से सबसे महत्वपूर्ण है। इसे बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। बैठक को मानवेन्द्र सिंह (जिला पंचायत सदस्य), धर्मवीर सिंह (पूर्व प्रधान प्रतिनिधि), डॉ. धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, अजीत कुमार सिंह, उमेश कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, टिंकु (पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ), धिरेन्द्र राय और अविनाश सिंह (मंडल अध्यक्ष) सहित कई अन्य लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश सिंह शक्ति, अनुराग श्रीवास्तव, सिद्धार्थ शंकर सिंह, अभय सिंह, गुड्डु सिंह, गुरुदेव सिंह, रुस्तम अली, संतोष सिंह, संजय सिंह, नीशू श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, गनेश सिंह, सुधीर सिंह, अजय पाण्डेय, राहुल, अभिमन्यू चौहान, आकाश सिंह और राकेश सिंह समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता टी.डी. कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष राघव सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन अजीत कुमार सिंह ने किया, जबकि उपेन्द्र सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *