DniNews.Live

संतकबीरनगर में सागौन पेड़ चोरी गैंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार:दिन में रेकी, रात में कटान, वाहन और लकड़ी बरामद

संतकबीरनगर पुलिस ने रविवार को सागौन के पेड़ चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी में इस्तेमाल एक पिकअप बोलेरो, एक जाइलो कार, 12 सागौन के लट्ठे, एक आरा और एक रस्सा बरामद किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने इस खुलासे की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने मगहर स्थित संतकबीर आश्रम जाने वाले तिराहे के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह गिरोह आसपास के जिलों में कीमती पेड़ों की रेकी करता था और रात में उन्हें काटकर बेच देता था। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान देवरिया निवासी कृष्ण मोहन निषाद और गोरखपुर निवासी घनश्याम प्रजापति व जितेंद्र पासवान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 10/11 मार्च की रात को आरोपियों ने ग्राम गड़सरपार के एक सुनसान खेत से तीन सागौन के पेड़ काटे थे। इसके बाद वे लकड़ी को पिकअप वाहन से देवरिया ले जाकर छिपा दिया था। आरोपी कृष्णमोहन के खिलाफ 10 और घनश्याम के खिलाफ चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस संबंध में पीड़ित अब्दुल अलीम ने 19 मार्च को कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे पहले सुनसान स्थानों की रेकी करते थे और फिर चोरी को अंजाम देते थे। बरामदगी के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और ऐसे अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस, सर्विलांस सेल और एसओजी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *