DniNews.Live

मेरठ सिविल लाइन हीरोज ने 52 रन से जीता मैच:अर्पित मलिक ने 81 रन बनाए, वंश विकल ने लिए 4 विकेट

आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में मेरठ सिविल लाइन हीरोज ने साकेत रॉयल चैंप्स को 52 रनों से हराया। इस मैच में मेरठ सिविल लाइन हीरोज के बल्लेबाज अर्पित मलिक ने 41 गेंदों पर नाबाद 81 रन बनाए, जबकि गेंदबाज वंश विकल ने चार विकेट लिए। आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लीग का 12वां मैच शनिवार दोपहर आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेला गया। साकेत रॉयल चैंप्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। मेरठ सिविल लाइन हीरोज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने पावर प्ले में 42 रन पर चार विकेट गंवा दिए। उज्जवल यादव (2 रन) यश पंवार की गेंद पर आउट हुए, जबकि कप्तान रितुराज शर्मा (13 रन) रन आउट हो गए। अर्णव त्यागी (7 रन) और अमोघ सिरोही (15 रन) भी जल्दी पवेलियन लौट गए। हालांकि, अर्पित मलिक की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मेरठ सिविल लाइन हीरोज ने साकेत रॉयल चैंप्स को 183 रनों का लक्ष्य दिया। 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साकेत रॉयल चैंप्स की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। मेरठ सिविल लाइन हीरोज के कप्तान रितुराज शर्मा ने पहला ओवर लेफ्ट आर्म स्पिनर यश गर्ग से करवाया, जिससे सलामी बल्लेबाज तुषार त्यागी और हरदीप सिंह पर दबाव बना और पहले ओवर में केवल सात रन आए। मेरठ सिविल लाइन हीरोज की ओर से वंश विकल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। अंकित सिंह ने दो विकेट लिए, जबकि अजय चौधरी, अर्णव त्यागी और रितुराज शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *