DniNews.Live

हरदोई की ऐश्वर्या द्विवेदी ने दिल्ली में जीते दो खिताब:’मिस कैटवॉक’ और ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ बनकर बढ़ाया जिले का मान

हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र की ऐश्वर्या द्विवेदी ने नई दिल्ली में आयोजित एक सौंदर्य प्रतियोगिता में दो प्रमुख खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। ‘मिस ग्रैंड इंटरनेशनल (यूपी)’ के मंच पर ऐश्वर्या ने अपने आत्मविश्वास और व्यक्तित्व से जजों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में ऐश्वर्या को ‘मिस कैटवॉक’ चुना गया। उनकी बुद्धिमत्ता और सटीक जवाबों के कारण उन्हें ‘मिस ब्यूटी विद ब्रेन’ का खिताब भी मिला। यह उनकी एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी उपलब्धि है; इससे पहले वह ‘मिस यूपी स्टाइल आइकन’ का खिताब भी जीत चुकी हैं। ऐश्वर्या द्विवेदी केवल ग्लैमर की दुनिया तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ी हुई हैं। वह एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए लगातार आवाज उठाती रही हैं और समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रयास कर रही हैं। अपनी सफलता पर उन्होंने कहा कि असली सुंदरता आत्मविश्वास और हौसले में होती है, और हर लड़की को अपने सपनों के लिए आगे बढ़ना चाहिए। संडीला निवासी राम कुमार द्विवेदी की पुत्री ऐश्वर्या की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *