DniNews.Live

शिवपाल यादव बोले- भाजपा सनातन का अपमान कर रही:इस सरकार में कुछ भी निष्पक्ष नहीं, अतीक अहमद के सवाल पर भड़के

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव रविवार को आगरा में एक हॉस्पीटल के उद्घाटन कार्यक्रम में आए। उन्होंने यहां पर मीडिया से बात करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरनंद के मामले में कहाकि भाजपा सनातन का अपमान कर रही है। धुरंधर मूवी में अतीक अहमद को आईएसआई एजेंट दिखाने पर नाराज हो गए। आगरा के कालिंदी विहार में एक प्राइवेट हॉस्पीटल का उद्घाटन करने के शिवपाल यादव पहुंचे। उन्होंने कहाकि प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज को स्नान न करने देना गंगा और शंकराचार्य दोनों का अपमान है। भाजपा हमेशा सनातन का अपमान करती है। मथुरा में हुई घटना पर उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार में दंगे ही होते हैं। इस सरकार में कुछ भी निष्पक्ष नहीं होता। किसी की सुनवाई नहीं है। ये अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। इस सरकार में झूठे मुकदमे, झूठे वादे और झूठे दावे ही हैं। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहाकि चुनाव आयोग को निष्पक्ष रहना चाहिए। निष्पक्षता दिखाई नहीं देगी तो आरोप लगेंगे। वहीं, धुरंधर मूवी में अतीक अहमद को आईएसआई एजेंट दिखाने के सवाल पर शिवपाल यादव भड़क गए। उन्होंने मीडिया को ही भाजपा का एजेंट बता दिया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *