DniNews.Live

UP कालेज में फोर्स तैनात, हास्टलों में सन्नाटा:छात्र की हत्या के तीसरे दिन खुलीं दुकानें, दुकानदार बोले- डर के माहौल में हैं हम

वाराणसी के UP कालेज में 20 मार्च को दिनदहाड़े गोली मारकर छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या कर दी गई थी। गाेली मारने वाला आरोपी मंजीत गिरफ्तार हो चुका है। आज संडे को यूपी कालेज में स्थिति सामान्य रही लेकिन 200 से ज्यादा पुलिस फोर्स तैनात की गई है। कैंपस के मेन गेट से लेकर अंदर हास्टलों तक अभी भी फोर्स मुस्तैद है। कैंपस में स्थित हास्टलों में पूरी तरह से सन्नाटा छाया हुआ है। वहीं, गेट के आसपास की जो दुकानें पिछले दो दिनों से बंद थी वह भी खुल गई हैं। लेकिन दुकानदारों में कहीं न कहीं न भय का माहौल अभी भी है। कोई भी दुकानदार इस मामले में कैमरे पर बोलने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि यहां दुकान तो खोल लिए हैं लेकिन हमेशा डर का माहौल बना रहता है। दरअसल, छात्र की हत्या के बाद बड़ी संख्या में उग्र हुए छात्रों ने बाहर की दुकानों पर भी पहुंचे थे और वहां दुकानों को बंद कराने लगे थी। यही कारण है कि कालेज से करीब 2 किमी. तक की सभी दुकानें बंद हो गई थी। ‘हाॅस्टल के छात्रों से बहस नहीं करते’ यूपी कालेज के आसपास 200-250 दुकानें हैं। इसमें स्टेशनरी, फोटो स्टेट, साइबर कैफे की ज्यादा दुकानें हैं। बिना अपना नाम बताए दुकानदार कहते हैं कि यहां हाॅस्टल के छात्र ज्यादा परेशान करते हैं। उनसे बहस करने का कोई मतलब नहीं है। जिस दिन घटना हुई उस दिन सबसे पहले हम दुकानदारों के साथ बतमीजी उन छात्रों द्वारा की गई। गाली गलौच करते हुए सैकड़ों की संख्या में छात्र पहुंचते हैं और तोड़फोड़ करते हुए दुकानों को बंद कर दिया। 2 दिनों तक लगातार दुकानें बंद रहीं और इधर संडे के चलते भी वही स्थिति है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *