DniNews.Live

शादी से दो दिन पहले युवक की मौत:एक दिन पहले घर से घूमने निकला था, रास्ते में बेसुध पड़ा मिला था

बहराइच जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी शादी दो दिन बाद 24 मार्च को होनी थी। युवक शनिवार को घर से निकला था और देर रात बेहोशी की हालत में मिला। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दरगाह थाना क्षेत्र के सुसरौली गांव निवासी पिंटू (पुत्र जीतू) की शादी 24 मार्च को तय थी। शनिवार को पिंटू घर से घूमने निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। बाद में, गांव से कुछ दूरी पर वह बेहोशी की हालत में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को पिंटू की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता जीतू ने बताया कि पिंटू की शादी 24 मार्च को देहात कोतवाली इलाके के मरी माता मंदिर में होनी थी। उन्होंने आशंका जताई कि पिंटू ने कुछ खा लिया होगा, जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *