भाजपा की कोर कमेटी की बैठक आज, रविवार शाम 6 बजे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर होगी। योगी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में पहला मौका है, जब किसी डिप्टी सीएम के आवास पर कोर कमेटी बैठक हो रही है। इससे पहले हमेशा सीएम योगी के 5 कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास या भाजपा प्रदेश मुख्यालय में ही कोर कमेटी की बैठक होती रही है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के घर पर भी कभी कोर कमेटी की बैठक नहीं हुई है। हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बार सीएम योगी आदित्यनाथ, संघ के पदाधिकारी दत्तात्रेय होसबोले, कृष्णगोपाल सहित अन्य मंत्रियों और भाजपा पदाधिकारियों ने सीएम आवास पर समन्वय बैठक के बाद केशव के सरकारी आवास पर पर भोजन किया था। ब्रजेश पाठक के घर में तैयार होगा रोडमैप सूत्रों के मुताबिक आज होने वाली बैठक में पंचायत चुनाव के लिए ओबीसी आयोग के गठन, राजनीतिक नियुक्तियों और प्रदेश टीम के गठन पर मंथन होगा। बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे। खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply