DniNews.Live

लखनऊ में ऋषभ पंत, मयंक यादव और अर्जुन तेंदुलकर:सेंट्रम होटल में बोले अर्जुन तेंदुलकर हमारा लक्ष्य IPL चैंपियन बनना

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेंट्रम होटल में पहुंचे लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज मयंक यादव और ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर पहुंचे। KEI इंडस्ट्रीज की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने क्रिकेट किट बांटी है। ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस सीज़न के लिए अभी कुछ नहीं। हमने एक टीम के रूप में आपस में बात की है। हम केवल प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करने जा रहे हैं, एक दिन में एक कदम। हमारा टीम के तौर पर लक्ष्य IPL चैंपियनशिप जीतना है। उनका कहना है कि जीतने के लिए एक प्रक्रिया होती है, इसमें कड़ी मेहनत और योजना की आवश्यकता होती है। अगर हम अंतिम परिणाम को देखते हैं, जो कि चैंपियनशिप जीतना है, तो वह अभी दूर है। इसलिए बस एक समय में एक खेल, एक समय में एक दिन देख रहे हैं। वहीं, कार्यक्रम में ऋषभ पंत और मयंक यादव ने कोई जवाब नहीं दिया है। KEI इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी अनिल गुप्ता ने कहा हम क्रिकेट के विकास में खासकर ग्रासरूट लेवल पर हमेशा से विश्वास रखते हैं। ऐसी पार्टनरशिप से युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है और खेल के साथ जुड़ाव बढ़ता है।कार्यकारी निदेशक मनोज कक्कड़ ने कहा क्रिकेट हमारी मार्केटिंग का बड़ा हिस्सा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *