DniNews.Live

लखनऊ में सवर्ण मोर्चा ने किया प्रदर्शन:भाजपा नेताओं सेपूछा- यूजीसी गाइडलाइन पर आप लोगों का क्या स्टैंड है

लखनऊ में सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी गाइडलाइन का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। भाजपा की तरफ से गोमतीनगर में आयोजित पूर्वी मंडल की कार्यशाला में पहुंचे सवर्ण मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कई सवाल किए। कई विधायक और एमएलसी मौजूद थे यूजीसी गाइडलाइन पर उनका स्टैंड पूछा। कार्यक्रम में कई विधायक और एमएलसी मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने भाजपा अवध क्षेत्र की उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह से यूजीसी गाइडलाइन पर स्टैंड पूछा। सवर्ण मोर्चा के संयोजक मनीष सिंह ने कहा कि सरकार को स्टैंड लेना चाहिए। बच्चों के भविष्य का प्रश्न है। मौके पर भाजपा नेता विनोद पटेल ने कहा कि मैं ना हां करूंगा ना ना करूंगा। संगठन की जो मनसा होगी, जो संगठन कहेगा, वही करूंगा। मेरा कोई वक्तव्य नहीं है। सवर्ण मोर्चा की टीम में संयोजक अभिनव नाथ त्रिपाठी के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *