DniNews.Live

लखनऊ में सड़क हादसे में शोरूम मैनेजर की मौत:बाइक से रात में घर लौट रहे थे, सामने से स्कूटी की टक्कर लगी

लखनऊ में सड़क हादसे में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के मैनेजर की मौत हो गई। वह शोरूम बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आई स्कूटी से टकरा गए। वह जमीन पर गिरे और दम तोड़ दिया। वहीं, स्कूटी सवार युवक की हालत गंभीर है। उसका उपचार ट्रॉमा सेंटर में किया जा रहा है। दुर्घटना पीजीआई कोतवाली क्षेत्र में वृंदावन ग्रीन बेल्ट सर्विस रोड पर शनिवार देर रात हुई। मृतक की पहचान इंदिरानगर के अमित कुमार पांडे (50) के रूप में हुई। बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में यह घटना हुई। हादसे में स्कूटी सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। युवक तेलीबाग का रहने वाला है पुलिस के अनुसार, यह हादसा शनिवार रात करीब 9:45 बजे वृंदावन सेक्टर-7 डी स्थित ग्रीन बेल्ट सर्विस रोड पर हुआ। यूपी 32 क्यूबी 9475 नंबर की सुपर स्प्लेंडर बाइक और यूपी 32 जेसी 3008 नंबर की स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हुई। हादसे में बाइक सवार इंदिरानगर के अमित कुमार पांडे (50) और स्कूटी सवार घोसियाना तेलीबाग सिद्धार्थ शर्मा (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बाइक सवार अमित कुमार पांडेय को मृत घोषित कर दिया। वह एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के मैनेजर पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पत्नी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं अमित के परिवार में पत्नी रिंकी पांडे और एक साल की बेटी है। अमित तेलीबाग में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत थे। शनिवार की शाम शोरूम बंद कर घर वापस जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। रिंकी पांडे कैंसर से पीड़ित हैं। उनका इलाज चल रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *