DniNews.Live

एमपी का गिरोह सीतापुर में डेरा डालकर करता था चोरियां:5 महिलाओं समेत 15 चोर गिरफ्तार, 6 लाख कैश बरामद

सीतापुर में पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। तंबौर थाना क्षेत्र में 17 मार्च को बाइक की डिग्गी से 5.60 लाख रुपये चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मध्य प्रदेश की 5 महिलाओं सहित 15 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 6,57,500 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश में एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और सीओ आलोक प्रसाद के नेतृत्व में थाना तंबौर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने 22 मार्च 2026 को यह कार्रवाई की। पुलिस ने अभियुक्तों को चौकी दलपतपुर क्षेत्र में पकरिया पुरवा जाने वाले मार्ग तिराहे के पास से डेरा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त मध्य प्रदेश के शिवपुरी और दतिया जनपद के निवासी हैं, जो संगठित गिरोह बनाकर विभिन्न जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य पहले किसी क्षेत्र में डेरा डालकर दिन में रेकी करते थे और मौका मिलने पर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के पैसों को आपस में बांटकर शेष रकम गिरोह के सरगना जालिम के पास जमा की जाती थी। इस गिरोह के खिलाफ सीतापुर के तंबौर, रेउसा और बिसवां थानों सहित श्रावस्ती और हरदोई जनपदों के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर संबंधित मामलों में धाराएं बढ़ाई गई हैं और सभी आरोपियों का चालान न्यायालय भेजा जा रहा है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है। इस सफल कार्रवाई के लिए एडीजी लखनऊ जोन, आईजी लखनऊ रेंज और पुलिस अधीक्षक सीतापुर ने पुलिस टीम को पुरस्कृत किया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *