DniNews.Live

कानपुर में रिटायर IAS के बंद घर से चोरी:दो बार पहले भी चोरी का प्रयास किया, अब तीसरी बार बाथरूम की खिड़की काटकर घुसे

कानपुर चकेरी के कृष्णापुरम में शातिर चोरों ने एक रिटायर आईएएस के बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों का माल उड़ा दिया। चकेरी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। रिटायर आईएएस लखनऊ में रहते हैं, लेकिन उनका कृष्णापुरम में भी एक मकान है। केयर टेकर पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद चकेरी थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और अब सीसीटीवी की मदद से शातिर चोरों की तलाश में जुटी है। आलमारी का लॉक नहीं तोड़ सके चोर, लाखों की चोरी होते बची आकाश एन्क्लेव वृंदावन सोसायटी लखनऊ में रहने वाले रिटायर आईएएस राजीव शर्मा का कृष्णापुरम चकेरी कानपुर के एचएच-34 में भी मकान हैं। राजीव शर्मा के मुताबिक उन्होंने अपने मकान की देखभाल करने के लिए केयर टेकर मधु गुप्ता और मोनू रस्तोगी को रखा है। 19 मार्च को मानू रस्तोगी ने उन्हें कॉल पर बताया कि वह घर में आए थे और शाम 6:30 बजे के बाद चले गए थे। अगले दिन घर पर आए तो उन्होंने देखा कि घर के पीछे बाथरूम की जाली टूटी हुई थी। घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच में सामने आया कि चोरों ने घर में घुसकर पीतल का जग, गैस के दो बर्नर, मटके में रखे करीब 5000 रुपए मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा चोरों ने मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन असफल रहने पर पीछे से घुसपैठ की। इतना ही नहीं, चोरों ने अलमारी खोलने की भी कोशिश की, लेकिन चाबी फंसी होने के कारण उसमें सफल नहीं हो सके। घर में लगे इन्वर्टर में भी तोड़फोड़ के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि चोर काफी देर तक अंदर मौजूद रहे। चकेरी पुलिस ने रविवार को मामले में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से शातिर चोरों की तलाश की जा रही है। चोरी में कुछ भी कीमती सामान नहीं गया है। अब उनके कानपुर आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि कुल कितने की चोरी हुई है। दो बार पहले चोरी का प्रयास, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई रिटायर आईएएस ऑफिसर के केयर टेकर मोनू रस्तोगी ने बताया कि दो बार पहले भी मकान में चोरी का प्रयास किया जा चुका है। इस संबंध में चोरी थाने और चौकी में सूचना दी थी, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। इसके चलते शातिर चोरों के हौसले और बढ़ गए और तीसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *