DniNews.Live

आजमगढ़ पुलिस ने 25000 के इनामी शूटर को किया गिरफ्तार:9 जनवरी की रात में पुरानी रंजिश को लेकर की थी फायरिंग, तलाश में जुटी थी पुलिस

आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाने की पुलिस ने ₹25000 के इनामी फरार शूटर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़ित ने 9 जनवरी 2026 को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया था कि 9 जनवरी 2026 की रात बिजोरा गांव के रहने वाले सर्वशक्ति पांडे और श्याम पांडे के घर पर पुरानी रंजिश को लेकर अभय सिंह अपने एक साथी के साथ पहुंचा था। दोनों ने पहले घर पर ईंट पत्थर फेका और जब पीड़ित बाहर निकाला तो अभय सिंह ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली सर के पास से गुजर गई थी। जिससे पीड़ित बाल बाल बच गया था। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। इस मामले में कंधरापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। फरार चल आरोपी पर जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने ₹25000 का इनाम भी घोषित किया था। अपने साथी के साथ मिलकर घटना को दिया था अंजाम
कंधरापुर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के प्रयास करने का आरोपी अंडरपास के पास मौजूद है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दबिश दी तो मौके से एक आरोपी फरार हो गया जबकि अभय सिंह को पकड़ लिया गया। पुलिस ने जब तलाशी ली तो आरोपी के पास से तमंचा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि अपने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था और गिरफ्तारी से बचने के लिए छुप कर रह रहा था। इस घटना में फरार आरोपी यश पांडे उर्फ आदित्य की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *