मुजफ्फरनगर की साकेत कॉलोनी में एक विवाहिता अपने ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई। ट्विंकल शर्मा नामक महिला ने अपने पति और जेठानी पर अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ट्विंकल शर्मा के मायके वालों का आरोप है कि उनके पति सचिन शर्मा और परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने अपने पति सचिन शर्मा और जेठानी के बीच अवैध संबंधों का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ट्विंकल शर्मा के अनुसार, उनकी शादी 8 दिसंबर 2023 को हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही उन्हें ससुराल में परेशान किया जाने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो परिवार ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। मामले की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास कर रही है। पीड़िता और उसके परिजनों ने न्याय तथा अपनी सुरक्षा के लिए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इलाके में फिलहाल तनाव का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply