DniNews.Live

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बहराइच में बाइक से ससुराल जाते समय हुआ हादसा

बहराइच जिले के रानीपुर इलाके में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान देहात कोतवाली इलाके के गोकुलपुर ग्राम निवासी अकरम के रूप में हुई है। अकरम रविवार को अपनी बाइक से हुजूरपुर इलाके में स्थित अपनी ससुराल ईद मिलने जा रहा था। यह हादसा कुट्टी बाजार के पास हुआ। अज्ञात वाहन ने अकरम की बाइक को टक्कर मारी और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल अकरम को तत्काल जिला अस्पताल भेजा, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। युवक की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *