DniNews.Live

हाथरस में निकली पुलिस वाहन रैली:विधायक ने दिखाई हरी झंडी, मिशन शक्ति के तहत जागरूकता का संदेश

हाथरस में उत्तर प्रदेश सरकार के ‘नव निर्माण’ के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज एक पुलिस वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस से विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली ‘सशक्त नारी-समृद्ध प्रदेश’ के तहत संचालित मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलम्बन के प्रति जन जागरूकता फैलाना है। रैली के माध्यम से आमजन, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सशक्तिकरण से संबंधित सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित,अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण और जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *