DniNews.Live

पेड़ पर 30 फीट ऊपर लटका मिला अधेड़ का शव:चित्रकूट में हत्या का आरोप, 20 दिन से पत्नी लापता थी; अगले महीने बेटी की शादी होनी थी

चित्रकूट जनपद के राजापुर थाना क्षेत्र के छिबो गांव में रविवार दोपहर करीब ढाई बजे 50 वर्षीय अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। विस्तार से जानिए पूरा मामला… पत्नी के लापता होने से था तनाव मृतक पप्पू के बेटे अमित ने बताया कि करीब 20 दिन पहले उनकी मां अचानक लापता हो गई थी। इस घटना के बाद से पिता मानसिक रूप से काफी परेशान और तनाव में थे। शादी की तैयारियों के बीच छाया मातम मृतक पप्पू की बेटी की शादी आगामी 26 अप्रैल को तय थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। इस बीच हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। पेड़ पर 30 फीट ऊंचाई पर लटका मिला शव शनिवार दोपहर पप्पू का शव श्रीगोस्वामी इंटर कॉलेज के पीछे स्थित एक पेड़ पर करीब 30 फीट ऊंचाई पर फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप पुलिस जहां प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या मान रही है, वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कौशांबी जिले के महेवा निवासी एक युवक पर आरोप लगाया कि उसने पप्पू की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया। साथ ही यह भी कहा कि उसी युवक ने उसकी पत्नी को अपने प्रेमजाल में फंसाया था। गांव में शोक और आक्रोश का माहौल घटना के बाद पूरे गांव में शोक के साथ आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा थानाध्यक्ष लखन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *