DniNews.Live

अखिल भारतीय सम्पादक मंडल ने फूलों से खेली होली:जौनपुर में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

जौनपुर में अखिल भारतीय सम्पादक मण्डल इकाई जौनपुर द्वारा रविवार को मातापुर स्थित सरदार पटेल सेवा संस्थान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने फूलों, अबीर और गुलाल से एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा ने इस मौके पर कहा कि होली आपसी सौहार्द और भाईचारे का त्योहार है। उन्होंने सभी से प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया। मिश्रा ने यह भी बताया कि होली गिले-शिकवे दूर करने और लोगों के बीच की दूरियों को मिटाने का पर्व है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम चन्दर नागर ने की, जबकि इसका संचालन जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने किया। समारोह में विरेन्द्र कुमार गुप्ता, सुरज साहू, स्वदेश कुमार, अनिल कुमार गौतम, नरेंद्र गिरी, शशिराज सिन्हा, प्रोफेसर आसाराम यादव, शेखर चौहान, अमर बहादुर चौहान, वृजेन्द्र पटेल, लाल बहादुर पाल, सुशील स्वामी, आफताब आलम, महेन्द्र कुमार गुप्ता, जर्नादन मिश्रा, सुरज पटेल, विनोद गौतम, विपिन पटेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *